'होर्मुज बाहरी शक्तियों के सैन्य प्रदर्शन का मंच नहीं', ब्रिटेन और फ्रांस पर भड़का ईरान; कहा- हमारे नियंत्रण में सुरक्षा

Hormuz Tension Deepen: ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दो टूक जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि होर्मुज किसी भी बाहरी शक्ति के सैन्य प्रदर्शन का मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि बाहरी शक्तियों द्वारा किसी भी तरह के सैन्य हस्तक्षेप या साहसिक कदम के परिणामों के लिए वही जिम्मेदार होंगे।

Hormuz Tension Deepen: ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दो टूक जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि होर्मुज किसी भी बाहरी शक्ति के सैन्य प्रदर्शन का मंच नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संयुक्त बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।

Hormuz Tension

होर्मुज स्ट्रेट (फाइल फोटो)

गरीबाबादी ने कहा कि ईरान होर्मुज की सुरक्षा का जिम्मेदार और गारंटर देश है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस रणनीतिक जलमार्ग में किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और संकट पैदा करने वालों को इसकी जिम्मेदारी उठानी होगी।

End of Feed