श्रीलंका में बड़ा हादसा: कार रेसिंग इवेंट के दौरान ट्रैक से उतरी कार, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 07:09 AM IST

Sri Lanka Accident News: श्रीलंका के सेंट्रल हिल्स में रविवार को एक कार रेस के दौरान एक कार ट्रैक से उतर गई। इसकी चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा 'फॉक्सहिलसुपर क्रॉस 2024' रेसिंग इवेंट के दौरान हुआ।

Sri Lanka Accident News: श्रीलंका में एक कार रेसिंग इवेंट के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां के सेंट्रल हिल्स में रविवार को एक कार रेस के दौरान एक कार ट्रैक से उतर गई। इसकी चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा फॉक्स हिल सुपर क्रॉस 2024 रेसिंग इवेंट के दौरान हुआ।

Sri Lanka Accident News

श्रीलंका में कार रेसिंग इवेंट के दौरान हादसा

पुलिस के मीडिया प्रवक्ता डीआईजी निहाल थल्दुवा ने कहा कि सात मृतकों में रेस मार्शल और दर्शक शामिल थे। एक आठ साल की लड़की की भी हादसे में मौत हो गई है। दुर्घटना तब हुई जब दो रेस कारें नियंत्रण खो बैठीं और दर्शकों के एक समूह से टकरा गईं। घायलों को दियातालवा बेस अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बादुल्ला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

End of Feed