अमेरिका में शटडाउन खत्म होने के आसार, सीनेट ने उठाया पहला कदम, 8 डेमोक्रेट्स ने निभाई अहम भूमिका

आठ डेमोक्रेट सांसदों को छोड़कर चक शूमर समेत सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी नेताओं ने इस समझौते को आगे बढ़ाने के खिलाफ मतदान किया। तीन पूर्व गवर्नर - न्यू हैम्पशायर की सीनेटर जीन शाहीन, न्यू हैम्पशायर की सीनेटर मैगी हसन और मेन के स्वतंत्र सीनेटर एंगस किंग - के एक समूह ने छह सप्ताह से जारी गतिरोध को रविवार को तोड़ दिया।

US Shutdown News: अमेरिका में संसद के उच्च सदन सीनेट ने सरकारी ‘शटडाउन’ (सरकारी कामकाज के लिए वित्तपोषण की कमी) को समाप्त करने की दिशा में रविवार को पहला कदम उठाया। दरअसल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के एक समूह ने हेल्थकेयर सब्सिडी के विस्तार की गारंटी के बिना चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की जिससे उनके ‘कॉकस’ के कई सदस्य नाराज हो गए। इस ‘कॉकस’ का कहना है कि अमेरिकी लोग चाहते हैं कि सब्सिडी को लेकर लड़ाई जारी रखी जाए।

White house

अमेरिका में शटडाउन खत्म होने के आसार (AP)

सीनेट में हुई 60-40 से वोटिंग

जरूरी प्रक्रिया की शृंखला के तहत पहला कदम उठाते हुए सीनेट में मत विभाजन में सरकार के कामकाज को वित्तपोषित करने के मकसद से समझौता विधेयक पारित करने के लिए 60-40 मतों से मतदान हुआ। इसने बाद में ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट टैक्स क्रेडिट’ पर मतदान किया गया जो एक जनवरी को समाप्त होने वाला है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य अगर आपत्ति करते हैं और प्रक्रिया में देरी करते हैं तो इस समझौते को अंतिम रूप से पारित होने में कई दिन लग सकते हैं।

End of Feed