Nasa News: नासा ने अपनी पुरानी इमारतों में से एक 'मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर' (Marshall Space Flight Center) को कंट्रोल ब्लास्ट (Blast) से ध्वस्त कर दिया है। अमेरिका के अलबामा में 1963 से 2020 तक ये इमारत नासा का हेडक्वॉर्टर थी और यहां पर रॉकेट डिजाइन (Rocket Design) का काम होता था। नासा के मुताबिक ये इमारत पुरानी हो गई थी और इसका रेनोवेशन भी बहुत खर्चीला होता इसलिए इसे गिराने का फैसला लेना पड़ा। कंट्रोल ब्लास्ट से ये इमारत कुछ सेकेंड में ही ढहा दी गई। चांद पर पहली बार इंसान को पहुंचाने वाले रॉकेट सेटर्न वी और दूसरे कई अहम रॉकेट इसी सेंटर में डिजाइन किए गए थे।
इसी इमारत को ब्लास्ट के जरिए गिराया गया
