सऊदी अरब में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 लोगों की मौत और 300 घायल, हूतियों पर आरोप

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल हुए। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हालिया हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। सऊदी नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने रविवार तड़के इस बात की पुष्टि की। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस हमले के लिए पड़ोसी देश यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

riyadh attack

सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला

घरेलू उड़ानों के टर्मिनल वाले परिसर पर मिसाइल गिरी

क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक, एक मिसाइल सीधे किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उस परिसर पर गिरी जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल 3 और 4 बने हुए हैं। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में चार सऊदी नागरिकों के अलावा बांग्लादेश के दो नागरिक, एक फिलिस्तीनी, एक अमेरिकी, एक मिस्र, एक जॉर्डन, एक सीरियाई और एक सूडानी नागरिक शामिल हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह हमला ईरान युद्ध शुरू होने के बाद किसी खाड़ी अरब देश में हुआ सबसे घातक हमला माना जा रहा है। हाल के दिनों में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष तेज हुआ है।

End of Feed