मक्का में अब तक 1300 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत, जानलेवा गर्मी के अलावा सऊदी सरकार ने बताई दूसरी बड़ी वजह

Saudi Arab Death: ‘जर्नल ऑफ इन्फेक्शन एंड पब्लिक हेल्थ’ के अप्रैल संस्करण में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, प्रत्येक वर्ष हज के लिए कम आय वाले देशों से लाखों लोग आते हैं ‘जिनमें से कई को हज-पूर्व स्वास्थ्य देखभाल सेवा बहुत कम या बिलकुल भी नहीं मिलती है।’ दुर्भाग्यवश मृतकों की संख्या 1301 तक पहुंच गई है।

Saudi Arab Death : सऊदी अरब ने रविवार को कहा कि हज के लिए दुनिया भर से आए करीब 1301 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ये मोतों कई भीषण गर्मी सहित कई वजहों से हुई हैं। सऊदी अरब का कहना है कि पांच में से चार मौत की वजह 'अवैध रूप' से यहां आना है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अपने एक बयान में सऊदी की सरकार ने कहा कि 'हीट वेब की वजह से इस साल स्वास्थ्य विभाग के सामने बहुत सारे मामले आए। बहुत सारे लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। दुर्भाग्यवश मृतकों की संख्या 1301 तक पहुंच गई है।'

hajj

हज यात्रा के दौरान लोगों की मौत।

20 लाख से ज्यादा लोग सऊदी अरब की यात्रा करते हैं

हज के दौरान मौतें होना कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि इस दौरान कई बार 20 लाख से ज़्यादा लोग सऊदी अरब की यात्रा करते हैं। इसके अलावा, हज यात्रा के दौरान पूर्व में भगदड़ मचने की घटनाएं और महामारी भी फैल चुकी है। ‘जर्नल ऑफ इन्फेक्शन एंड पब्लिक हेल्थ’ के अप्रैल संस्करण में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, प्रत्येक वर्ष हज के लिए कम आय वाले देशों से लाखों लोग आते हैं ‘जिनमें से कई को हज-पूर्व स्वास्थ्य देखभाल सेवा बहुत कम या बिलकुल भी नहीं मिलती है।’

End of Feed