सऊदी के किंग खालिद एयरपोर्ट पर फिर हुआ हमला, कल के अटैक में एक भारतीय की भी मौत, जयशंकर ने जताया दुख

Saudi Arabia Airport Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक और हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर एक मिसाइल गिरी।

Saudi Arabia Airport Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक और हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर एक मिसाइल गिरी। सऊदी की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने हमले की पुष्टि की है। इससे पहले हुए हमले में एक भारतीय समेत कई लोगों की मौत हो गई।

सऊदी के किंग खालिद एयरपोर्ट पर फिर हुआ हमला, कल के अटैक में एक भारतीय की भी मौत, जयशंकर ने जताया दुख

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने मिसाइल हमले की जानकारी दी, जो यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है। नए हमले के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला उसी परिसर पर हुआ, जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल तीन और चार स्थित हैं।

End of Feed