'हमारे सब्र की एक सीमा है, इसका इम्तहान मत ले ईरान', रियाद पर हमले के बाद भड़का सऊदी, तेहरान को दी सख्त चेतावनी

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'उनके देश एवं खाड़ी के अन्य देशों पर ईरान के हमलों को बर्दाश्त करने की एक सीमा है। इसलिए तेहरान अपनी सैन्य रणनीति पर दोबारा विचार करे।'

Saudi Arab warns Iran: रियाद और अन्य खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के बाद सऊदी अरब भड़क गया है। सऊदी अरब ने ईरान को सीधे तौर पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'उनके देश एवं खाड़ी के अन्य देशों पर ईरान के हमलों को बर्दाश्त करने की एक सीमा है। इसलिए तेहरान अपनी सैन्य रणनीति पर दोबारा विचार करे।' विदेश मंत्री ने आगे कहा कि 'खाड़ी देशों एवं सऊदी अरब के बास जवाब देने की पर्याप्त एवं प्रभावी क्षमताएं मौजूद हैं और वे चाहें तो वे इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।' गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि 'अपने क्षेत्रीय पड़ोसियों पर ईरान ने सुनियोजित तरीके से हमला किया।'

Saudi Arab

ईरान के हमले पर भड़का सऊदी अरब।

हम रक्षात्मक कार्रवाई कर सकते हैं-सऊदी अरब

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस फैसल ने कहा कि इन हमलों की सटीकता के स्तर को देखकर जिसे आप हमारे पड़ोसी देशों और किंगडम (सऊदी अरब) में भी देख सकते हैं, यह स्पष्ट होता है कि यह सब पहले से सोचा-समझा, योजनाबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से किया गया है। उन्होंने कहा कि 'मैं यह नहीं बताऊंगा कि कौन-सी स्थिति किंगडम (सऊदी अरब) की रक्षात्मक कार्रवाई को प्रेरित करेगी, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ईरानियों को ऐसा संकेत देना समझदारी होगी।'

End of Feed