बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मिले एस जयशंकर, द्विपक्षीय रिश्ते में आए बदलाव से अवगत कराया

विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मंगलवार सुबह मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बीजिंग में हुई। विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन गए हैं। इससे पहले उनकी मुलाकात चीन के विदेश मंत्री वांग यी और चीन के उप राष्ट्रपति से हुई।

Jaishankar Meets Xi Jinping : विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मंगलवार सुबह मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बीजिंग में हुई। विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन गए हैं। इससे पहले उनकी मुलाकात चीन के विदेश मंत्री वांग यी और चीन के उप राष्ट्रपति से हुई।

india china

बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति से मिलते विदेश मंत्री एस जयशंकर। तस्वीर-MEA ट्विटर

आपसी रिश्ते में आए बदलावों से अवगत कराया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि एससीओ के अपने साथी विदेश मंत्रियों के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही विदेश मंत्री ने दोनों देशों के आपसी रिश्ते में आए ताजा बदलावों से उन्हें अवगत कराया।

End of Feed