एक-दूसरे पर आसमानी कहर बरपा रहे रूस-यूक्रेन, रिहायशी इलाकों में भी हुए हमले; 24 घंटे में 10 की मौत!

Russia-Ukraine Conflict: मास्को और कीव के बीच हवाई हमले बढ़ने के बाद बीते 24 घंटों के दौरान 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि यह जरूरी है कि हमारे सहयोगी यह न भूलें: रूस हर दिन हमले तेज कर रहा है।

Russia-Ukraine Conflict: मास्को और कीव के बीच हवाई हमले बढ़ने के बाद बीते 24 घंटों के दौरान 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। रूस ने यूक्रेन पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों, शक्तिशाली ग्लाइड बमों और जेट-पावर्ड ड्रोन से जबरदस्त हमले किए हैं, जबकि अग्रिम मोर्चे पर उसकी बढ़त धीमी पड़ गई है। यह सब मास्को द्वारा अपने पड़ोसी देश पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू करने के लगभग साढ़े चार साल बाद हो रहा है।

Russia-Ukraine Conflict

रूस-यूक्रेन के बीच हवाई हमले तेज

'हर दिन हमले तेज कर रहा रूस'

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार सुबह लिखा, "यह जरूरी है कि हमारे सहयोगी यह न भूलें: रूस हर दिन हमले तेज कर रहा है। अगर रूस ने अपने हमलों को और भी बेरहम बनाने का फैसला किया है, तो दुनिया को भी युद्ध को और फैलने से रोकने के लिए ज्यादा कड़े जवाब देने होंगे।"

End of Feed