यूक्रेन नहीं, रूस लड़ रहा अस्तित्व की जंग! पश्चिमी मुल्कों पर भड़के पुतिन- वे जानते हैं कि हमें हराना असंभव, इसलिए...

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 21, 2023, 06:36 PM IST

पुतिन ने अपने संबोधन में बार-बार युद्ध को जायज करार दिया और यूक्रेन में कब्जे वाले इलाकों से सैनिकों को हटाने की अंतरराष्ट्रीय मांगों को खारिज कर दिया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस और यूक्रेन को पश्चिमी मुल्कों के दोहरे रवैये का ‘पीड़ित’ करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन नहीं बल्कि रूस अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रहा है। मंगलवार (21 फरवरी, 2023) को राष्ट्र के नाम अपने बहुप्रतीक्षित संबोधन में उन्होंने पश्चिमी देशों पर संघर्ष भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमले का बचाव भी किया।

Russian President Vladimir Putin

मॉस्को में राष्ट्र के नाम संबोधन देते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

उन्होंने बताया, ‘‘हम यूक्रेन के लोगों से नहीं लड़ रहे। यूक्रेन कीव के शासन का बंधक बन गया है और पश्चिमी आकाओं ने देश पर प्रभावी रूप से कब्जा कर लिया है।’’ वह आगे बोले- रूस की ‘रणनीतिक हार’ साबित करने के लिए पश्चिमी अभिजात्य वर्ग अपने लक्ष्यों को छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय संघर्ष को वैश्विक टकराव में बदलने के इरादे जताए हैं।

End of Feed