Ukraine से युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा बयान, बोले- जंग खत्म करना चाहता है रूस

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 23, 2022, 06:45 AM IST

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा हैकि हम यूक्रेन युद्ध की समाप्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध का अंत कूटनीति के जरिए होना चाहिए।

Moscow: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन (Ukraine) में संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने का लक्ष्य बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह जंग (War) जल्द से जल्द खत्म होनी चाहिए। मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा, 'इस जंग को समाप्त करना है। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और प्रयास करना जारी रखेंगे... इसलिए हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यह सब (युद्ध) जितनी जल्दी खत्म हो, उतना ही अच्छा है।'

Putin

पुतिन बोले- Ukraine में जंग खत्म करना चाहता है रूस (Photo- AP)

अमेरिका को है संदेह

वहीं पुतिन की टिप्पणियों पर यूक्रेन और उसके सहयोगियों ने संदेह व्यक्त किया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि पुतिन ने नहीं के बराबर संकेत दिया है कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं। किर्बी ने कहा,' एकदम विरोधाभासी बात है। जो कुछ भी वह (पुतिन) जमीन पर और हवा में कर रहे हैं वह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में दर्शाता है जो यूक्रेनी लोगों पर हिंसा जारी रखना चाहता है (और) युद्ध को आगे बढ़ाना चाहता है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र अंत के लिए अनिवार्य रूप से एक कूटनीतिक समाधान शामिल होगा।

End of Feed