ट्रंप के बाद अब पुतिन पहुंचे चीन, बीजिंग पर टिकीं दुनिया की नजरें;क्या बदल रहा है वैश्विक शक्ति संतुलन?

पुतिन मंगलवार और बुधवार को चीन में रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता आर्थिक सहयोग, ऊर्जा साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। क्रेमलिन के मुताबिक, वार्ता में वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर रहेगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी चीन यात्रा के क्रम में बीजिंग पहुंच गए हैं। उनकी यह यात्रा तब हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा को एक सप्ताह भी नहीं हुआ है। बीजिंग यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे।यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब वैश्विक राजनीति में अमेरिका, चीन और रूस के बीच शक्ति संतुलन को लेकर नई हलचल दिखाई दे रही है।

पुतिन पहुंचे बीजिंग।

पुतिन पहुंचे बीजिंग।

दो दिन का दौरा

End of Feed