ईरान पर अमेरिकी हमले की धमकी के बीच पुतिन ने नेतन्याहू और पेजेश्कियान से की बात, जानें क्या कुछ हुई चर्चा

Iran Unrest: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की। पुतिन ने कूटनीतिक माध्यमों से क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया और इस संवाद में मध्यस्थता करने के लिए रूस की इच्छा जताई।

Iran Unrest: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान पर अमेरिका की हमले की धमकी के बीच शुक्रवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट की स्थिति पर चर्चा की।

Putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो साभार: AP)

पुतिन ने नेतन्याहू से किन मुद्दों पर की बात

रूसी सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुतिन ने कूटनीतिक माध्यमों से क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया और इस संवाद में मध्यस्थता करने के लिए रूस की इच्छा जताई। विज्ञप्ति के मुताबिक ‘‘रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पश्चिम एशिया और ईरान की स्थिति पर चर्चा हुई।’’

End of Feed