पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरी, दो की मौत, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इमरजेंसी मीटिंग

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 16, 2022, 08:13 AM IST

पोलैंड का दावा है कि उसके पूर्वी हिस्से में जो मिसाइल गिरी है वो रूस की बनी हुई है। इस सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जी 7 के नेताओं से बाली में मुलाकात की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूक्रेन के पूर्वी इलाके में रूसी मिसाइल गिरी
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की मीटिंग
  • नाटो देश के राजदूत भी करेंगे मीटिंग

रूस- यूक्रेन जंग के बीच एक मिसाइल पोलैंड के पूर्वी इलाके में गिरी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पोलैंड ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जो मिसाइल गिरी है वो रूस निर्मित है। इन सबके बीच बाली में जी-20 सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जी-7 के नेताओं के साथ इमरजेंसी मीटिंग की है। इस सिलसिले में नाटो देश के राजदूत मिलेंग। बता दें कि पोलैंड ने नाटो के अनुच्छेद 4 के तहत मिलने का अनुरोध किया है। इस अनुच्छेद के तहत सदस्य देश सुरक्षा के मुद्दे पर बैठक कर सकते हैं।

missile attack russia

पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरी(प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रेजवोडो में गिरी मिसाइल

End of Feed