मॉस्को में किसने पुतिन के जनरल को उड़ा दिया? यूक्रेन पर शक, कार में हुआ था धमाका

मॉस्को में एक कार के नीचे लगाए गए विस्फोटक के धमाके में रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की मौत हो गई। वह रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के ऑपरेशनल ट्रेनिंग निदेशालय के प्रमुख थे।

रूस की राजधानी मॉस्को में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दक्षिणी क्षेत्र में एक कार के नीचे लगाए गए बम में जोरदार धमाका हो गया। इस हमले में रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। यह जानकारी रूस की जांच समिति ने दी।

Moscow blast

मॉस्को में हुए कार ब्लास्ट में रूसी जनरल की मौत (फोटो- @Gerashchenko_en)

End of Feed