रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही, 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

कीव क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमलों में चार लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। राजधानी के शेवचेंकिव्स्की जिले में हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा एक दवा कंपनी और गैस स्टेशनों को भी नुकसान पहुंचा।

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में ड्रोन अटैक से कहर बरपाया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस की ओर से किए गए ड्रोन हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है,जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमलों में आवासीय इमारतों, दफ्तरों, डेटा सेंटरों और अन्य नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। कीव में यूक्रेन की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की इमारत भी हमले की चपेट में आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही

कीव और खारकीव में भारी नुकसान

End of Feed