अंतरिक्ष में शान से लहराया तिरंगा, स्पेस स्टेशन से रूसी कॉस्मोनॉट्स ने भारत को किया सलाम; स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

Independence Day: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद रूसी कॉस्मोनॉट्स ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बेहद खास अंदाज में बधाई दी। हाथ में तिरंगा थामे रूसी कॉस्मोनॉट्स ने भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Independence Day: पृथ्वी से 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद रूसी कॉस्मोनॉट्स ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बेहद खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने स्पेस स्टेशन पर भारतीय तिरंगा हाथ में लेकर भारत और रूस के बीच दशकों पुरानी दोस्ती और अंतरिक्ष सहयोग को रेखांकित किया।

Tri Color in ISS

अंतरिक्ष में शान से लहराया तिरंगा (फोटो साभार: Roscosmos)

रूसी कॉस्मोनॉट्स द्वारा भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एक वीडियो संदेश सामने आया। उन्होंने कहा कि स्पेस सेक्टर में साझेदारी भारत-रूस संबंधों का एक अहम आधार रही है। कॉस्मोनॉट प्योत्र दुबरोव ने कहा, "प्रिय दोस्तों, आज भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।" उन्होंने भारतीय लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।

End of Feed