निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी Ukraine War, जेलेंस्की ने पुतिन पर हमला करके कर दी गलती! स्टैंडबाई पर रसियन बॉम्बर और जेट्स

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 3, 2023, 08:10 PM IST

Ukrainian drone attack on Kremlin: क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि हमले के बाद रूस ने मॉस्को क्षेत्र में ड्रोन के अनधिकृत प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा, रूस इस हमले का कहीं भी और कभी भी जवाब देने के अधिकार को सुरक्षित रखता है।

Ukrainian drone attack on Kremlin: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच छिड़ी जंग काफी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। रूस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की हत्या की कोशिश की। यूक्रेन की ओर से रूस के राष्ट्रपति भवन (Kremlin) को निशाना बनाया गया।

क्रेमलिन की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि दो मानव रहित ड्रोन (Ukraine Drone Attack) को क्रेमलिन की ओर हमले के लिए भेजा गया था। इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। क्रेमलिन ने अपने बयान में यह भी बताया है कि इस हमले में राष्ट्रपति पुतिन घायल नहीं हुए और क्रेमलिन इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

End of Feed