Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं, 6 लोगों की मौत 80 घायल

Russia-Ukraine War: यूक्रेन द्वारा रूस के परमाणु बमवर्षक विमानों को निशाना बनाए जाने के कुछ दिनों बाद मॉस्को ने लगभग पूरे यूक्रेन पर हमला किया है जिसमें 400 से ज्यादा ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी गईं। मिसाइलों और ड्रोन हमलों से कम से कम नौ क्षेत्र प्रभावित हुए। इनमें कीव, लविवि और सुमी शामिल हैं। इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है।

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया है। ताजा जानकारी के अनुसार, रूस ने यूक्रेन में 400 से अधिक ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं है। इस हमले में कम से कम 6 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। इस हमले में लगभग पूरा यूक्रेन निशाना बना है जिसमें कीव, ल्वीव और सुमी समेत नौ क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक बताया। यूक्रेनी राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, कीव में तीन अग्निशमन कर्मी मारे गए, लुत्स्क में दो नागरिक मारे गए, और चेर्निहीव में एक अन्य व्यक्ति मारा गया।

Russia-Ukraine War

रूस ने यूक्रेन के लगभग पूरे हिस्से को बनाया निशाना, 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं

मॉस्को के हमले में 80 लोग हुए घायल

हमले के बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने रात भर के हमले में 400 से ज़्यादा ड्रोन और 40 मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिससे यह युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक बन गया। उन्होंने कहा कि मॉस्को के हमले में 80 लोग घायल हुए और यूक्रेन के लगभग पूरे हिस्से को निशाना बनाया गया जिसमें पश्चिम में ल्वीव से लेकर उत्तर-पूर्व में सुमी तक के नौ क्षेत्र शामिल हैं।

End of Feed