ट्रंप से बातचीत के कुछ घंटे बाद ही रूस ने यूक्रेन पर फिर किया हमला, बच्चे सहित 5 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: उत्तरी यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर रूस के ड्रोन हमले में एक वर्षीय बच्चे सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर वियाचेस्लाव चौस ने कहा कि हमले में छह और लोग घायल हुए तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Russia-Ukraine War: उत्तरी यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर बृहस्पतिवार रात हुए रूस के ड्रोन हमले में एक वर्षीय बच्चे सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर वियाचेस्लाव चौस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चौस ने कहा कि हमले में छह और लोग घायल हुए तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह शाहेद श्रेणी के छह ड्रोन ने प्रिलुकी के रिहाइशी क्षेत्रों पर हमला किया जिससे आवासीय भवनों को भारी नुकसान पहुंचा।

Russia-Ukraine War

रूस ने यूक्रेन पर फिर किया हमला

खारकीव में रूसी ड्रोन हमले में 17 लोग घायल

क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने इसके कुछ घंटे बाद टेलीग्राम पर लिखा कि बृहस्पतिवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव में रूसी ड्रोन हमले में 17 लोग घायल हो गए जिनमें बच्चे, एक गर्भवती महिला और 93 वर्षीय एक महिला भी शामिल हैं। शाहेद श्रेणी के ड्रोन ने रात करीब एक बजकर पांच मिनट पर स्लोबिदस्की जिले में दो अपार्टमेंट पर हमला किया, जिससे आग लग गई और कई निजी वाहन नष्ट हो गए। इन हमलों से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

End of Feed