रूस-यूक्रेन में तेज हुए ड्रोन हमले, 10 लोगों की मौत, ट्रंप ने शांति समझौते पर दिया जोर

रूस और यूक्रेन के बीच शनिवार को हमले तेज रहे। यूक्रेन में रूसी हमलों में चार लोगों की मौत हुई, जबकि रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए। रूसी कब्जे वाले जापोरिज्जिया क्षेत्र में भी तीन मौतें हुईं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से पुतिन के साथ समझौता करने की अपील की।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच हवाई हमले तेज हो गए हैं। शनिवार को यूक्रेन में रूसी हमलों में चार लोगों की मौत हुई, जबकि रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोगों की जान गई। रूसी कब्जे वाले यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में भी यूक्रेनी हमलों में तीन लोगों की मौत की सूचना है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ समझौता करने की अपील की।

Russia Ukraine War

रूस-यूक्रेन के बीच भीषण हवाई हमले में 10 लोगों की मौत

यूक्रेन में रूसी हमलों से चार लोगों की मौत

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने शनिवार को कीव, जापोरिज्जिया, सूमी और खारकीव समेत कई इलाकों को निशाना बनाया। जापोरिज्जिया में एक घर के मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। सूमी शहर में भी रूसी हमले में दो लोगों की जान गई। कीव क्षेत्र के बोरीस्पिल जिले में रूसी ड्रोन हमले के बाद एक गोदाम में आग लग गई, जिसमें दो लोग घायल हुए। राजधानी कीव के कई इलाकों में भी ड्रोन हमलों की सूचना है। अधिकारियों के अनुसार, यहां चार लोग घायल हुए और आवासीय तथा कार्यालय इमारतों को नुकसान पहुंचा।

End of Feed