...तो क्या अब थमेगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने 72 घंटे के लिए हमले पर लगाई रोक, सामने आई बड़ी वजह

Russia Ukraine Peace Talks: अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की शांति वार्ता के लिए कीव यात्रा से ठीक पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का बड़ा आदेश दिया है। इस बीच, वॉशिंगटन की शांति कोशिशों के बीच रूस और यूक्रेन में ड्रोन व हवाई हमले तेज थे।

Russia Ukraine Peace Talks: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले पांच सालों से जारी भीषण युद्ध को समाप्त कराने के दिशा में शनिवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 72 घंटे (तीन दिन) के लिए सभी तरह के सैन्य हमले रोकने का आदेश दिया है। एपी के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि यह फैसला अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की शांति वार्ता के सिलसिले में कीव यात्रा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Russia Ukraine War Ceasefire

पुतिन ने दिया कीव पर हमले रोकने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर शनिवार को मॉस्को पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर रूसी दूत किरिल दिमित्रिएव ने उनका स्वागत किया। अमेरिकी दूतों का यह...तो थम जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन ने 72 घंटे के लिए हमले पर लगाई रोक, सामने आया बड़ा फैसला दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच हवाई युद्ध बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी अमेरिकी दूतों की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि वे रविवार को दूतों की कीव में मेजबानी के लिए तैयार हैं। हालांकि, सीजफायर के ऐलान से पहले रूस ने कीव के सरकारी प्रतिष्ठानों और बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जेट-पावर्ड ड्रोन से भयंकर हमले किए थे।

End of Feed