चंद्रमा पर अंतरिक्षयान भेजने की होड़, चंद्रयान-3 से पहले चांद की सतह पर उतरेगा लूना-25!

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 8, 2023, 03:57 PM IST

Luna-25 : रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस अपना अंतरिक्ष यान मास्को से 5,550 किलोमीटर पूर्व में स्थित वोस्तोच्नी कोस्मोड्रोम से लॉन्च करेगा। यह लॉन्चिंग चंद्रयान-3 के रवाना होने के करीब चार सप्ताह बाद होने जा रही है। भारत का चंद्रयान-3 गत 14 जुलाई को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ।

Luna-25 : 23 अगस्त का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक साबित होने वाला है। चांद से मिलने के लिए रवाना हुआ भारत का चंद्रयान-3 इस दिन चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला है। भारत के इस मिशन पर दुनिया भर की नजरें हैं। इस बीच, खबर यह भी है कि रूस अपना चंद्र मिशन शुरू करने जा रहा है। वह 47 साल बाद शुक्रवार को चंद्र मिशन के लिए अपने अंतरिक्ष यान लूना-25 को रवाना करेगा। रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि रूस का यह अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 से पहले चंद्रमा पर उतर सकता है।

Lunar Mission

चंद्र मिशन पर अंतरिक्ष यान भेजने वाला है रूस।

End of Feed