अब क्या करेंगे जेलेंस्की? कब्जाए गए यूक्रेन के इन 4 क्षेत्रों को रूस ने अपना बनाने का कर दिया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:26 AM IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को क्रेमलिन में एक समारोह में भाग लेंगे, जहां यूक्रेन के चार क्षेत्रों को आधिकारिक तौर पर रूस में जोड़ दिया जाएगा। रूस ने यह फैसला उस जनमत संग्रह के बाद लिया है, जो इन इलाकों में कराए गए थे। रूस का दावा है कि 90 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि वो रूस के साथ आ जाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को किया था आक्रमण
  • तब से यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर चुका है रूस
  • हालांकि कुछ शहरों को रूस से वापस छीन चुका है यूक्रेन

रूस ने अब उसका ऐलान कर ही दिया है, जिसका डर सबसे ज्यादा यूक्रेन और पश्चिमी देशों को था। यूक्रेन को युद्ध में बढ़त मिलता देख, अब पुतिन ने एक ऐसा फैसला किया है, जिससे दुनिया का नक्शा एक बार फिर से बदल जाएगा। रूस ने यूक्रेन के कब्जाए गए चार क्षेत्रों को अपने में मिलाने का ऐलान कर दिया है। रूस ने कहा कि वो शुक्रवार को इन शहरों को आधिकारिक तौर से अपना हिस्सा बना लगा। रूस कुछ हिस्सों में पहले से ही अपना पासपोर्ट बांट रहा था।

russia ukraine war

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगुस (फोटो- एपी)

इन शहरों में हुआ जनमत संग्रह

दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के चार शहरों में रूस ने जनमत संग्रह करवाया था। यानि कि लोगों से पूछा गया था कि वो यूक्रेन में रहना चाहते हैं या रूस में। रूस ने दावा किया है कि इसके नतीजे चौंकाने वाले आए हैं। ज्यादातर लोगों ने रूस के साथ रहना पसंद किया है। इन इलाकों में रूस-स्थापित प्रशासन ने मंगलवार रात दावा किया कि ज़ापोरिज़्झिया क्षेत्र में डाले गए 93% मतपत्रों ने विलय का समर्थन किया है। वहीं खेरसॉन क्षेत्र में 87%, लुहान्स्क क्षेत्र में 98% और डोनेट्स्क में 99% ने लोगों ने रूस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।

End of Feed