यूक्रेन ने की व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश, भेजे गए थे दो ड्रोन, रूस ने लगाया सनसनीखेज आरोप

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 3, 2023, 06:08 PM IST

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, दो मानव रहित ड्रोन को क्रेमलिन की ओर हमले के लिए भेजा गया था। इसे लेकर रूस ने सख्त बयान जारी किया है।

Vladimir Putin Attacked: रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए दो ड्रोन को मार गिराया। क्रेमलिन ने कहा कि यह कथित हमले को एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य और रूसी संघ के राष्ट्रपति को मारने की कोशिश मानता है।

Vladimir Putin

व्लादिमीर पुतिन

क्रेमलिन का सख्त बयान

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, दो मानव रहित ड्रोन को क्रेमलिन की ओर हमले के लिए भेजा गया था। इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।" इसमें कहा गया है कि पुतिन घायल नहीं हुए और क्रेमलिन इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

End of Feed