रूस के संसदीय चुनाव में पुतिन की पार्टी आगे, शुरुआती रुझानों में यूनाइटेड रशिया का दबदबा

रूस के संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया को बड़ी बढ़त मिली है। करीब 58 फीसदी मतदान केंद्रों की गिनती में पार्टी को लगभग 58 प्रतिशत वोट मिले।

रूस में यूक्रेन युद्ध के साए में हुए पहले संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजे सामने आ गए हैं। देश के केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती परिणामों के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समर्थित प्रमुख पार्टी 'यूनाइटेड रशिया' (United Russia) भारी बढ़त के साथ चुनावों में सबसे आगे चल रही है। यह चुनाव पूरी तरह से नियंत्रित माहौल और बिना किसी वास्तविक विपक्षी चुनौती के संपन्न हुआ है।

Russian President Vladimir Putin gestures while speaking at the summit of the Co...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (File Photo)

58% मतों की गिनती पूरी

रूस में यह चुनाव शुक्रवार से रविवार तक हुआ। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, लगभग 58% मतदान केंद्रों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें पार्टी सूची (पार्टी लिस्ट) के जरिए चुने जाने वाले 225 प्रतिनिधियों में से 'यूनाइटेड रशिया' को करीब 58% वोट मिले हैं। बाकी बची 225 सिंगल-सीट सीटों पर भी इसी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। इसके अलावा चार अन्य पार्टियां भी संसद में पहुंचती दिख रही हैं। ये पार्टियां आम तौर पर क्रेमलिन के प्रमुख प्रस्तावों का समर्थन करती हैं।

End of Feed