यूक्रेन में रूस ने मचाई तबाही, एक साथ दाग दिए 120 मिसाइलें और 90 ड्रोन

कीव के सिटी सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको के अनुसार ड्रोन और मिसाइल का संयुक्त हमला तीन महीनों में सबसे बड़ा था। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इस बात की आशंका बढ़ रही है कि मॉस्को की मंशा सर्दियों के मौसम से पहले यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता को नष्ट करने की है।

यूक्रेन पर रूस ने बड़ा हमला बोला है। रूस ने सर्दियों से पहले यूक्रेन के उर्जा प्लांटों पर हमला बोला है। इन हमलों ने यूक्रेन में बड़ी तबादी मचाई है। रूस ने ताजा हमले में एक साथ 120 मिसाइलें और 90 ड्रोन को यूक्रेन पर लॉन्च किया, जिसमें कई को यूक्रेन ने मार गिराया। साथ ही कई लोगों की मौत भी हो गई है।

End of Feed