दुनिया

रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से बरपाया कहर, गैस पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन पर शनिवार रात 87 शाहिद ड्रोन और चार विभिन्न प्रकार की मिसाइल से हमला किया। यूक्रेन की वायु सेना ने एक बयान में बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने राजधानी कीव सहित 14 यूक्रेनी क्षेत्रों में दो मिसाइल और 87 को नष्ट कर दिया।

Image

खारकीव में एक व्यक्ति ने तोड़ा दम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • रूसी हमले में एक व्यक्ति की हुई मौत।
  • ओडेसा शहर के गोदाम में लगी आग।
    यूक्रेनी वायु सेना ने तबाह किए ड्रोन।
  • यूक्रेनी वायु सेना ने तबाह किए ड्रोन।

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन पर शनिवार रात 87 शाहिद ड्रोन और चार विभिन्न प्रकार की मिसाइल से हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि क्षेत्र में 49 वर्षीय व्यक्ति की कार ड्रोन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।

गोदाम में लगी भीषण आग

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि ओडेसा शहर में एक गैस पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और एक गोदाम में आग लग गई। यूक्रेन की वायु सेना ने एक बयान में बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने राजधानी कीव सहित 14 यूक्रेनी क्षेत्रों में दो मिसाइल और 87 को नष्ट कर दिया। बयान में बताया गया कि अन्य 25 ड्रोन ‘‘संभवतः विमान-रोधी मिसाइल रक्षा प्रणाली के परिणामस्वरूप’’ रडार से गायब हो गए।’’

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि वह यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने वाले देशों के ‘रामस्टीन’ समूह की 12 अक्टूबर को होने वाली बैठक में अपनी ‘‘विजय योजना’’ पेश करेंगे।

जेलेंस्की ने बाइडन के समक्ष रखा ये प्रस्ताव

जेलेंस्की ने पिछले सप्ताह वाशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के सामने अपनी योजना पेश की थी। इसकी विषय-वस्तु सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन ऐसा बताया गया है कि इस योजना में ‘नाटो’ (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) में यूक्रेन को शामिल करने और रूस के भीतर हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलें दागने की बात की गई है।

(भाषा: एपी)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article