रूस ने खो दिया एक बड़ा तेल ग्राहक... अलास्का से लौटे डोनाल्ड ट्रंप का भारत को लेकर बड़ा दावा

Tariffs War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रूस ने भारत को एक तेल ग्राहक के रूप में खो दिया है। ट्रम्प ने भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि ठीक है, उन्होंने एक तेल ग्राहक खो दिया है, जो भारत है , जो लगभग 40% तेल का उत्पादन कर रहा था।

Tariffs War: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही और दोनों नेताओं के बीच कुछ अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। अलास्का में दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन को लेकर सहमति बनी है साथ ही उन्होंने यूरोप को चेतावनी दी कि वह प्रगति में कोई बाधा नहीं डाले। पुतिन के दावे के बाद ट्रंप ने कहा ‘‘जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता तब तक कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन और उनके बीच हुई बातचीत की जानकारी देने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को बुलाएंगे। बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि हमारी बैठक बेहद फलदायी रही, कई मुद्दों पर सहमति बनी है कुछ बचे हैं। कुछ उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। एक सबसे महत्वपूर्ण है और इस बात की संभावना है कि हम उसे भी सुलझा लेंगे। वहीं पुतिन ने कहा कि ट्रंप इस बात को समझते हैं कि रूस के अपने हित हैं।

Trump

भारत पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

रूस ने एक तेल ग्राहक खो दिया, जो भारत है: ट्रंप

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि रूस ने भारत को एक तेल ग्राहक के रूप में खो दिया है, जबकि इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए आने के आर्थिक पहलू पर चर्चा की। पुतिन की वार्ता के आर्थिक पक्ष के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि ठीक है, उन्होंने एक तेल ग्राहक खो दिया है, जो भारत है , जो लगभग 40% तेल का उत्पादन कर रहा था, जैसा कि आप जानते हैं कि चीन बहुत अधिक उत्पादन कर रहा है... और यदि मैंने द्वितीयक प्रतिबंध लगाए, तो यह उनके दृष्टिकोण से विनाशकारी होगा। यदि मुझे ऐसा करना पड़ा, तो मैं करूंगा, हो सकता है कि मुझे ऐसा करने की आवश्यकता ही न पड़े। ट्रम्प की यह टिप्पणी उनके हाल के निर्णय के बाद आई है, जिसमें उन्होंने रूस के साथ नई दिल्ली के तेल व्यापार का हवाला देते हुए भारत से आयात पर 50% टैरिफ लगाने का निर्णय लिया था।

End of Feed