रूस ने यूक्रेन पर 800 से अधिक ड्रोन दागे, जेलेंस्की ने इसे सबसे बड़े हमलों में से एक बताया

Russia 800 Drones Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया कि युद्ध समाप्ति के करीब हो सकता है, हालांकि दोनों ने इसके ठोस कारण नहीं बताए।

Russia- Ukraine War Update: रूस ने बुधवार को यूक्रेन के करीब 20 क्षेत्रों पर 800 ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे चार साल से जारी युद्ध में सबसे बड़े हमलों में से एक बताया।

रूस ने यूक्रेन पर 800 से अधिक ड्रोन दागे, जेलेंस्की ने इसे सबसे बड़े हमलों में से एक बताया

रूस ने यूक्रेन पर 800 से अधिक ड्रोन दागे, जेलेंस्की ने इसे सबसे बड़े हमलों में से एक बताया

यह हमला राजधानी कीव, पोलैंड के पास स्थित पश्चिमी शहर लीव और काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा समेत कई इलाकों में घंटों तक जारी रहा। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का मकसद यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली पर दबाव बढ़ाना है। उन्होंने आशंका जताई कि ड्रोन हमलों के बाद क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल हमले भी हो सकते हैं।

End of Feed