खुद यूक्रेन से युद्ध में उलझा रूस, पर ईरान को दे रहा एडवांस ड्रोन सपोर्ट; अब क्या करेंगे नेतन्याहू और ट्रंप?

Iran Israel War: रूस पिछले चार साल से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। इसके बावजूद ईरान को उन्नत ड्रोन की एक खेप ईरान को भेज रहा है, जिन्हें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में खुद भी इस्तेमाल कर सकता था।

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ, इजरायल ने ईरान पर और व्यापक कार्रवाई का ऐलान किया तो दूसरी ओर ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, यूक्रेन के साथ पिछले चार साल से युद्ध लड़ रहे रूस ने ईरान की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।

Drones

ईरान को उन्नत ड्रोन की खेप भेज रहा रूस (AI फोटो)

ईरान को ड्रोन भेज रहा रूस

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'एपी' ने अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि रूस उन्नत ड्रोन की एक खेप ईरान को भेज रहा है। ये ड्रोन उसी ड्रोन के उन्नत संस्करण हैं, जिनकी आपूर्ति तेहरान ने पहले रूस को यूक्रेन पर हमले के वक्त की थी।

End of Feed