रूस का दावा-यूक्रेन ने 91 ड्रोन से पुतिन के आवास को बनाया निशाना; सर्गेई लावरोव बोले- शांति वार्ता पर होगा असर

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रविवार और सोमवार की रात को ये ड्रोन अटैक हुआ। हालांकि हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि ज्यादातर को मार गिराया गया।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग फिलहाल थमती नहीं दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भले ही इस जंग पर विराम लगवाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन रूस और यूक्रेन नहीं मान रहे। अब रूस ने दावा किया है कि 91 लंबी दूरी के ड्रोन से यूक्रेन ने मॉस्को के उत्तर में नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने का प्रयास किया।

Zelenskyy Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)

एक टेलीविज़न बयान में, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रविवार और सोमवार की रात को ये ड्रोन अटैक हुआ। हालांकि हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि ज्यादातर को मार गिराया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि रूस उचित समय पर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

End of Feed