Russia-Ukraine War: एक-दूसरे पर ड्रोन दाग रहे रूस-यूक्रेन; मॉस्को का 159 को तबाह करने का दावा; हवाई यात्रा बाधित

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने रविवार को एक-दूसरे पर सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिससे रूसी हवाई यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने रात के हमलों के दौरान 120 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया, और रविवार को दोपहर दो बजे से पहले 39 और ड्रोन को मार गिराया।

Russia-Ukraine War: दुनिया इस नए युग में अपने दुश्मनों पर ड्रोन का कहर बरपाती है और युद्ध का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। तीन साल से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में हमने नए-नए तरीके देखे गए हैं। हालांकि, रूस और यूक्रेन ने रविवार को एक-दूसरे पर सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिससे रूसी हवाई यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो गया।

Russia-Ukraine War Drone Attack

रूस-यूक्रेन के बीच तीन साल से ज्यादा समय से चल रही जंग

हवाई अड्डों पर लगी भीड़

यह हमला मॉस्को द्वारा सबसे बड़ा हवाई हमला करने के कुछ दिनों बाद हुआ है। रूस के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग सहित अन्य रूसी हवाई अड्डों पर भीड़ देखी जा सकती है, क्योंकि शनिवार और रात को यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण सैकड़ों उड़ानें विलंबित या रद्द कर दी गईं।

End of Feed