पाकिस्तान के लाहौर में कैसे ढही ट्यूशन सेंटर की छत? पढ़ने गए थे बच्चे, मिली मौत

यह घटना पाकिस्तानी शहर लाहौर के काहना उपनगर में स्थित एक निजी ट्यूशन सेंटर में हुई। घटनास्थल से निकाले गए लोगों में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।

Lahore Tution Center Roof Collapse: यूपी के लखनऊ की कोचिंग सेंटर जैसा हादसा पाकिस्तान के लाहौर में भी हुआ है जिसमें कई छात्रों की जान चली गई है। लाहौर के पास एक इमारत की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत हो गई। यह घटना पाकिस्तानी शहर लाहौर के काहना उपनगर में स्थित एक निजी ट्यूशन सेंटर में हुई। घटनास्थल से निकाले गए लोगों में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।

_tution roof pak collapse

लाहौर में ट्यूशन सेंटर की छत ढही

जांच शुरू, दो लोग हिरासत में

अधिकारियों ने छत गिरने की घटना की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच के तहत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आपातकालीन सेवा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने बीबीसी को बताया कि उन्हें घटना की सूचना शाम 4:45 बजे मिली थी। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान एक घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया और बचाए गए ज्यादातर लोग सात से 11 साल की उम्र के थे। पांच अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है।

End of Feed