रियाद में भारतीय की मौत के बाद दूतावास की नई एडवाइजरी आई सामने, सहायता के लिए जारी किए अतिरिक्त नंबर

Riyadh Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत के बाद दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है।

Riyadh Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने पहले जारी की गई एडवाइजरी के अलावा भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Riyadh Airport

रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला (फोटो साभार: AP)

दूतावास के मुताबिक, सऊदी अरब में 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन 8002471234 के अलावा इन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिनमें +966-11-488469 और +966-536216082 (केवल व्हाट्सऐप संदेशों के लिए) शामिल है।

End of Feed