नाइजीरिया में 'रेप फेस्टिवल'! सरेआम महिलाओं से हैवानियत; पीड़िता ने सुनाई आपबीती; वायरल VIDEO से मचा हडकंप

Nigeria Rape Festival: नाइजीरिया के ओजोरो में महिलाओं के साथ खुलेआम यौन उत्पीड़न करने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Nigeria Rape Festival: नाइजीरिया के ओजोरो (Ozoro) से ऐसे वीडियो सामने आए जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया। यह वीडियो ओजोर में आयोजित एक पारंपरिक उत्सव की बताई जा रही है जिनमें भीड़भाड़ वाली सड़कों पर महिलाओं का खुलेआम यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।

women harassment

नाइजीरिया में रेप फेस्टिवल! (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर डेल्टा स्टेट में होने वाले वार्षिक 'Alue-Do फर्टिलिटी फेस्टिवल' की वीडियो सामने आई डिसमें महिलाएं जान बचाकर भागती हुई नजर आ रही हैं, जबकि पुरुषों के समूह उनका पीछा करते हुए उन्हें घेरने की कोशिश करते हैं। इसके बाद महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है और उनके कपड़े फाड़े जाते हैं। आसपास मौजूद कई लोग इन घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करते हुए दिखाई देते हैं।

End of Feed