प्रभु श्रीराम के रंग में रंगी दुनिया, रामभक्तों ने मनाया रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 06:40 PM IST

World Celebrated Pran-Pratishtha: दुनियाभर में राम भक्तों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। कई स्थानों पर एकत्र हुए, प्रार्थना सभाएं कीं, कार रैली निकाली और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। अमेरिका, मेक्सिको, फिजी के अलावा त्रिनिदाद और टोबैगो समेत कई देश में प्रभु श्रीराम के रंग में रंगे नजर आए।

Ram Mandir: अयोध्या में सोमवार को हुई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए राम भक्तों और भारतीय समुदाय के सदस्य न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्कवायर सहित दुनियाभर में विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए, प्रार्थना सभाएं कीं, कार रैली निकाली और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये।

Ram Mandir Ayodhya World News

राम भक्तों ने दुनियाभर में मनाया उत्सव।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साह

अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्य एकत्र हुए। उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा। लोगों को पारंपरिक पोशाक पहने, नृत्य करते, भजन और अन्य गीत गाते देखा गया। वाशिंगटन में वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी में स्थित एसवी लोटस टेम्पल में सिख, मुस्लिम और पाकिस्तानी-अमेरिकी समुदाय के सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए। रविवार को हुए कार्यक्रम में 2,500 से ज्यादा लोग शामिल हुए।

End of Feed