पश्चिम एशिया संकट पर IGoM की बैठक, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

IGoM Meeting: पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसका भारत पर होने वाले असर को लेकर केंद्र सरकार सतर्क दिख रही है। इसी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली में आज IGoM की बैठक हुई।

IGoM Meeting: दिल्ली में आज पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर नजर रखने के लिए गठित मंत्रियों के अनौपचारिक अधिकार प्राप्त समूह (IGoM) की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई मंत्री शामिल हुए।मीटिंग में पश्चिम एशिया तनाव के कारण देश में उत्पन्न होने वाली कठिनाईयों पर चर्चा हुई और सामाधान तलाशने पर बात हुई।

Rajnath singh IGoM meeting

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनौपचारिक अधिकार प्राप्त समूह (IGoM) की बैठक की अध्यक्षता की (फोटो- ANI)

मीटिंग के बाद राजनाथ सिंह क्या बोले?

राजनाथ सिंह ने मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं और आवश्यक वस्तुओं की घरेलू उपलब्धता पर मौजूद जोखिमों की समीक्षा के लिए आज IGoM की पांचवीं बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे शांत रहें और किसी भी तरह की घबराहट से बचें, क्योंकि सरकार आपूर्ति श्रृंखलाओं में कमी या बाधा को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है। वैश्विक व्यवधानों और चुनौतियों का सामना करने में देश की मदद के लिए जनता की सामूहिक भागीदारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यह कठिन वैश्विक परिस्थितियों के दौरान संरक्षण और बचत को लेकर प्रधानमंत्री का व्यापक संदेश है।"

End of Feed