पाकिस्तान के पंजाब में कुदरत का दिखा रौद्र रूप, 24 घंटे में 'मौत की नींद' सो गईं 30 जिंदगियां; आपातकाल का ऐलान

Pakistan Weather: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में 30 लोगों की मौत के बाद प्रांतीय सरकार ने विभिन्न हिस्सों में ‘वर्षा आपातकाल’ घोषित कर दिया। पिछले 24 घंटों में हुई 30 मौतों के साथ ही पाकिस्तान में बारिश से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है।

Pakistan Weather: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में 30 लोगों की मौत के बाद प्रांतीय सरकार ने विभिन्न हिस्सों में ‘वर्षा आपातकाल’ घोषित कर दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र चकवाल है, जो लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर है।

Pakistan Rain

पाकिस्तान में भीषण बारिश का दौर जारी (फाइल फोटो: AP)

भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 423 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे इलाके में अचानक बाढ़ आ गई। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने एक बयान में बताया कि चकवाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बचाव अभियान जारी है। बयान के मुताबिक, प्रांत में गुरुवार को मानसूनी बारिश जारी रहने की उम्मीद है और अधिकारियों ने नदियों और नालों के जलस्तर में संभावित भारी वृद्धि का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed