Rahul Gandhi Truck Ride Video: दिल्ली के बाद अमेरिका में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्रक की सवारी (Truck Ride) की है जिसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, बताते हैं इस दौरान राहुल ने अमेरिका में ट्रक ड्राइवर से बात कर उनके दुख सुख को जानने की कोशिश की और उनकी कमाई (Truck Drover Earnings) के बारे में भी जानकारी हासिल की, बताते हैं कि अमेरिका में एक ड्राइवर की कमाई सुनकर राहुल चौंक गए क्योंकि भारत के मुकाबले वहां के ट्रक ड्राइवर की आमदमी कहीं ज्यादा है और उसमें खासा अंतर है।
अमेरिका के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने वहां भी ट्रक से यात्रा की है
राहुल गांधी ने वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क की 190 किलोमीटर की दूरी इस ट्रक में तय की, राहुल गांधी जिस ट्रक में बैठे उसे भारतीय मूल के तेजिंदर गिल चला रहे थे जिनसे राहुल गांधी ने बात की।
राहुल गांधी ने इस ट्रक यात्रा के दौरान पूछा कि-
"कितना कमा लेते हो?"
"कुछ गाने बजा लें? सिद्धू मूसेवाला के?"
"हम ट्रक वालों के कारण ही मैन्युफैक्चरर्स का काम चलता है।”
कमाई सुनकर राहुल गांधी की आंखे फटी रह गई
वहीं राहुल गांधी ने इस दौरान ट्रक ड्राइवर से उनकी कमाई पूछ ली तो इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने जो जवाब दिया वह सुनकर राहुल गांधी की आंखे फटी रह गई क्योंकि ये उनके अनुमान के मुकाबले कहीं बहुत ज्यादा थी।
रास्ते में सिद्धू मूसेवाला के गाने भी सुने
भारत में वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, महंगाई और राजनीति के बारे में गिल से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 'कोई भी धर्म किसी को नफरत फैलाना नहीं सिखाता है' उन्होंने रास्ते में सिद्धू मूसेवाला के गाने भी सुने वहीं यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 'अमेरिका में ट्रक को चालक की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है वहीं भारत में ऐसा नहीं है।'
इससे पहले राहुल गांधी ने भारत में ट्रक की सवारी की थी
गौर हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका में हैं वहीं कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने भारत में ट्रक की सवारी की थी ऐसा वो इसलिए करते हैं ताकि वह ट्रक ड्राइवरों की स्थिति उनके हालातों को समझ सके जिसका वो सामना करते हैं।
