भाई-बहन के बीच 'रिलेशन' को लेकर एग्जाम में पूछा विवादित सवाल, पाकिस्तान में मची खलबली

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 22, 2023, 12:10 PM IST

पाकिस्तान में एक विश्वविद्यालय ने छात्रों से भाई और बहन के बीच सेक्स के बारे में सवाल पूछे जाने पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। कई मशहूर हस्तियों और छात्र निकायों ने इस्लामाबाद स्थित COMSATS विश्वविद्यालय के प्रश्न पत्र की अश्लील सामग्री की आलोचना की है। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए विश्वविद्यालय के चांसलर और वाइस-चांसलर से पूछताछ करने की मांग की है।

Controversial question in exam

एग्जाम में पूछा विवादित सवाल (file photo)

इंजीनियरिंग के छात्रों से पूछा गया था विवादित सवाल

प्रश्नपत्र में छात्रों को 'जूली और मार्क परिदृश्य' (Julie and Mark scenario) का पैरा पढ़ने के बाद इस पर एक निबंध लिखने के लिए कहता है। ये सवाल पिछले साल दिसंबर में बैचलर ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों से पूछा गया था।

End of Feed