VIDEO: ‘खुद को G7 क्यों कहते हैं, पता नहीं...’, BRICS से पहले पुतिन का पश्चिमी देशों पर तंज

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा कई बार ‘कुरूप रूप’ ले रही है। उन्होंने पाइपलाइन नष्ट करने, परिवहन गलियारों को रोकने और समुद्री जहाजों को जब्त करने जैसी कार्रवाइयों का जिक्र किया। पुतिन ने दावा किया कि रूस पर 30 हजार से ज्यादा प्रतिबंध हैं, इसके बावजूद उसकी आर्थिक वृद्धि पिछले तीन वर्षों में वैश्विक औसत से बेहतर रही है।

Putin Targets Western Countries: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के गतिशील एवं मजबूत घरेलू बाजारों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका देश वैश्विक ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में योगदान देने के लिए तैयार है। पुतिन ने राष्ट्रीय राजधानी में ’ब्रिक्स बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया इस समय संरचनात्मक और बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है।

putin (5)

बिक्स बिजनेस फोरम के मंच से पुतिन ने पश्चिमी देशों पर साधा निशाना। ANI

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर साधा निशाना

वहीं, व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा दौर में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा कई बार ‘कुरूप रूप’ ले रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकारों और देशों के स्तर पर भी ऐसी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, जिसमें पाइपलाइनों को नष्ट करने, अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारों को रोकने और समुद्री जहाजों को जब्त करने जैसी कार्रवाइयां शामिल हैं।

End of Feed