EXCLUSIVE : पुतिन ने बनाया मन, अब नहीं होगी बात, बस होगा तो परमाणु जंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 11:39 AM IST

रूस-यूक्रन युद्ध लंबा खिंचता जा रहा है। इस बीच नाटो देशों ने रूस को परास्त करने के लिए मीटिंग कर रहे हैं। उधर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी पुतिन ने मन बना लिया है कि अब बात नहीं होगी। बस होगा तो परमाणु घात, पुतिन के पास अब यूक्रेन युद्ध में खोने के लिए कुछ नहीं है। पुतिन एटम बम फोड़ेगे। अब पक्का हो गया!

क्या यूक्रेन जंग में जीत का फैसला अब एटम बम से ही होगा। क्या बाइडेन पुतिन को परमाणु हमला करने से नहीं रोक पाएंगे। पुतिन को जीतने नहीं देने की हुंकार भर रहे NATO देश क्या पुतिन के परमाणु प्रतिशोध में भस्म हो जाएंगे। ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं। क्योंकि परमाणु हथियारों पर नियंत्रण को लेकर मिस्र की राजधानी काहिरा में होने वाली अमेरिका और रूस की बैठक रद्द हो गई है। रूस अपने परमाणु हथयिारों के Inspection के लिए राजी नजर नहीं आ रहा तो साथ ही इस बैठक की अगली तारीख पर सस्पेंस रखकर वो अपने न्यूक्लियर अटैक वाले मिशन पर आगे बढ़ता भी दिख रहा है।

पुतिन ने मन बना लिया है कि अब बात नहीं होगी। बस होगा तो परमाणु घात, पुतिन के पास अब यूक्रेन युद्ध में खोने के लिए कुछ नहीं है। उनके पास अब बहुत कम विकल्प बचे हैं। लिहाजा तमाम एक्सपर्ट ये मानकर चल रहे हैं कि पुतिन किसी भी वक्त परमाणु हमले जैसा कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। इस बात को इसलिए भी बल मिलता है क्योंकि जंग शुरु होने के ठीक 22 दिन बाद पुतिन ने मन मुताबिक कामयाबी ना मिलता देख यूक्रेन पर परमाणु हमले का मन बनाया था और ऐसा एक नहीं तीन बार हुआ था।

End of Feed