ईरान के खिलाफ ट्रंप का नया ‘पावर गेम’, नक्शा शेयर कर होर्मुज को बताया नया अमेरिकी क्षेत्र; अब तेहरान का क्या होगा जवाब?

होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। फारस की खाड़ी से निकलने वाले तेल और गैस के बड़े हिस्से की आवाजाही इसी रास्ते से होती है। ऐसे में इस जलमार्ग पर किसी भी तरह का सैन्य या राजनीतिक नियंत्रण वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल की कीमतों पर सीधा असर डाल सकता है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक नया नक्शा जारी किया है। इसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का नया क्षेत्र घोषित किया गया है। नक्शे में ईरान और ओमान के बीच स्थित रणनीतिक जलमार्ग को घेरकर उसके ऊपर 'NEW U.S. Territory'लिखा गया है। ट्रुथ सोशल पर उनका ये पोस्ट तब आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। और हाल ही में उन्होंने एलान किया था कि वो बहुत जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य को संयुक्त राज्य अमेरिका का क्षेत्र घोषित कर देंगे। वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए ट्रंप की धमकियों को "बकवास" करार दिया था।

ट्रंप ने नक्शा शेयर कर होर्मुज को बताया नया अमेरिकी क्षेत्र​

ट्रंप ने नक्शा शेयर कर होर्मुज को बताया नया अमेरिकी क्षेत्र

बता दें कि होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। फारस की खाड़ी से निकलने वाले तेल और गैस के बड़े हिस्से की आवाजाही इसी रास्ते से होती है। ऐसे में इस जलमार्ग पर किसी भी तरह का सैन्य या राजनीतिक नियंत्रण वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल की कीमतों पर सीधा असर डाल सकता है।

End of Feed