UN में ट्रंप के साथ हुआ 'धोखे पर धोखा', तीन 'भयावह घटनाओं' पर भड़के, कहा- संयुक्त राष्ट्र को खुद पर होना चाहिए शर्मिंदा

ट्रंप के साथ यूएनजीए में कई अप्रिय घटनाएं घटीं। पहली घटना तब हुई जब मुख्य भाषण स्थल तक जाने वाला एस्केलेटर मेलानिया ट्रंप और राष्ट्रपति ट्रंप के उस पर चढ़ने के कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ रुक गया। इसके बाद भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्पटर ही खराब हो गया। इसे लेकर ट्रंप भड़के हुए हैं।

Trump Triple Sabotage At UN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई तीन 'भयावह घटनाओं' की जांच की मांग की है। इसमें उनके और मेलानिया ट्रंप के एस्केलेटर पर चढ़ने के दौरान एस्केलेटर का खराब हो जाना भी शामिल है। उन्होंने इसे ट्रिपल सबोटाज बताया है। बुधवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र को खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि कल संयुक्त राष्ट्र में एक बहुत ही शर्मनाक घटना घटी - एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन बेहद भयावह घटनाएं!

Trump UNGA

संयुक्त राष्ट्र में हुई घटनाओं को लेकर भड़के ट्रंप (AP)

तेज आवाज के साथ रुक गया एस्केलेटर

पहली घटना तब हुई जब मुख्य भाषण स्थल तक जाने वाला एस्केलेटर प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और राष्ट्रपति ट्रंप के उस पर चढ़ने के कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ रुक गया। ट्रंप ने कहा, यह अचानक रुक गया। यह हैरतअंगेज है कि मेलानिया और मैं इन स्टील की सीढ़ियों के नुकीले किनारों पर मुंह के बल नहीं गिरे। बात बस इतनी थी कि हम दोनों ने रेलिंग को कसकर पकड़ रखा था, वरना बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती। यह पूरी तरह से तोड़फोड़ थी। ट्रंप ने कहा कि इस घटना के पीछे जो लोग हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

End of Feed