अंधकार में डूबा पाकिस्तान! आर्थिक संकट के बाद अब पूरे देश की 'बत्ती हुई गुल'

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 23, 2023, 10:38 AM IST

Power Crisis in Pakistan: पाकिस्तान में संकटों का दौर जारी है। आर्थिक और अनाज के संकट के बाद अब देश में बिजली का संकट पैदा हो गया है। सुबह से ही पूरे पाकिस्तान में बिजली गुल हो गई है और लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Pakistan News: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह पूरे देश में अचानक से बिजली संकट (Power Crisis) पैदा हो गया है और पूरे पाकिस्तान में लाइट जाने से गहरा संकट पैदा हो गया। ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय ग्रिड की फ्रीक्वेंसी कम होने के बाद सोमवार सुबह पूरे पाकिस्तान में बिजली गुल हो गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्वीट होने लगे तो बिजली मंत्रालय को सफाई देनी पड़ी।

Power Crisis in Pakistan

पाकिस्तान में भीषण बिजली संकट

सुबह से ही बत्ती गुल

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रिड की फ्रीक्वेंसी सिस्टम आज सुबह 7:34 बजे खराब हो गया जिसके परिणामस्वरूप सिस्टम में व्यापक खराबी आ गई। कंपनी ने ट्वीट किया, 'सिस्टम मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है।' इससे पहले डॉन न्यूज टीवी ने खबर दी थी कि इस्लामाबाद, कराची, क्वेटा, पेशावर और लाहौर सहित देश के कई अहम शहरों में सुबह से ही बत्ती गुल है औऱ लोग परेशान हैं।

मंत्री बोले- 12 घंटे लगेंगे

जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा कि ब्रेकडाउन कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, 'सर्दियों में, चूंकि देश भर में बिजली की मांग कम हो जाती है और एक आर्थिक उपाय के रूप में, हम रात में अपनी बिजली उत्पादन प्रणालियों को अस्थायी रूप से बंद कर देते हैं। हालांकि, जब आज सुबह सिस्टम चालू किया गया, तो देश के दक्षिण में दादू और जमशोरो के बीच कहीं फ्रीक्वेंसी और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव देखा गया।"

दस्तगीर ने कहा कि पेशावर और इस्लामाबाद में ग्रिड स्टेशनों की बहाली शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगले 12 घंटों के भीतर पूरे देश में बिजली पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी।

End of Feed