मिडिल ईस्ट की जंग मानवता के लिए कलंक;पोप लियो ने की शांति की अपील, कहा- निर्दोषों की मौत से...

पोप लियो ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने इस युद्ध को पूरी मानवता के लिए कलंक बताया।

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है और एक दूसरे पर हमले के बाद सुलह की कोई तस्वीर नजर नहीं आ रही है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान 48 घंटों के भीतर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है,तो देश के ऊर्जा-बिजली ढांचे पर हमले किए जाएंगे। वहीं, ईरान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच, पोप लियो ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने इस युद्ध को पूरी मानवता के लिए कलंक बताया।

पोप लियो।

पोप लियो।

क्या बोले पोप लियो?

उन्होंने तुरंत युद्धविराम की अपील करते हुए कहा कि हिंसा से हो बड़े पैमाने पर मौत हो रही हैं। निर्दोष लोगों की तकलीफ पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। उनका यह बयान सेंट पीटर्स स्क्वायर में एंजेलस प्रार्थना के दौरान आया है।

End of Feed