फिर फंसे सुनक, पार्क में बिना चेन टहला रहे थे कुत्ता, ब्रिटेन की पुलिस ने याद दिलाए नियम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 15, 2023, 06:27 PM IST

भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक और उनके परिवार की मध्य लंदन में स्थित हाइड पार्क में घूमते समय नियमों के उल्लंघन के दौरान का वीडियो भी बनाया गया है।

Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को अपने देश की पुलिस के अनुशासन का सामना करना पड़ा। दरअसल मामला कुत्ते को बिना चेन टहलाने का है और इसी को लेकर पुलिस ने सुनक दंपति को नियम गिना दिए। बिना चेन बांधे अपने कुत्ते के साथ हाइड पार्क घूमने गए तो पुलिस ने उन्हें टोकते हुए नियमों की याद दिलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Rishi Sunak

पार्क में बिना चेन कुत्ता टहला रहे थे पीएम सुनक

झील किनारे घूमने का वीडिया भी बनाया

टिकटॉक पर साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में सुनक अपने दो साल के लैब्रेडर रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते नोवा के साथ द सर्पेंटाइन झील के किनारे घूमते नजर आ रहे हैं। इस इलाके में साफतौर पर लिखा है कि स्थानीय वन्यजीवों को कोई परेशानी न हो, इसलिए कुत्तों को चेन से बांधकर रखा जाए।

End of Feed