PM Modi Philippines Visit: फिलीपींस पहुंचे पीएम मोदी, मनीला एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत,आसियान और ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर मनीला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन भी किया। पीएम मोदी अपनी फिलीपींस की यात्रा के दौरान 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। यहां मनीला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ 'जे' मोंटेस डी क्लारो ने उनकी अगवानी की। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

PM MODI

पीएम मोदी पहुंचे फिलीपींस।

प्रधानमंत्री मोदी की ये यात्रा फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रही है। इस दौरान वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। उनकी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा का मकसद दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना है। दोनों शिखर सम्मेलनों में क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

End of Feed